मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन पर चर्चा की गई

मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन पर चर्चा की गई


अमिट रेखा - अर्जुन
पुरंदरपुर - महराजगंज


पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के जनता इंटर कालेज पुरंदरपुर में शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन पर चर्चा की गई। जिसमें चौकी इंचार्ज लक्ष्मीपुर रामशंकर चौधरी ने छात्राओं को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में आने वाली बाधाओं और उनके निस्तारण के बारे में बताया गया। छात्राओं, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार से निपटने के आत्म सुरक्षा की भी सलाह दी। समाज मे महिलाओं के प्रति सोच को बदलने और शिक्षा पर भी जोर दिया। उन्होंने डायल हेल्पलाइन नंबर 1090 वीमेन पावर लाइन ,1098 चाइल्ड लाइन,1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा,181 महिला हेल्पलाइन,102 स्वास्थ्य सेवा,108 एंबुलेंस सेवा की जानकारी दी। छात्राओं को इन नंबरों के सही उपयोग के लिए भी सलाह दिया । चौकी इंचार्ज लक्ष्मीपुर रामशंकर चौधरी ने कहा कि अगर महिला सशक्त होगी तो समाज मजबूत होगा। यदि समाज आगे बढ़ेगा तो देश का विकास होगा। डरे नहीं डटकर मुकाबला करें। इस दौरान चौकी इंचार्ज लक्ष्मीपुर रामशंकर चौधरी,  उपनिरीक्षक बी०बी० राय, महिला आरक्षी प्रीति शुक्ल, महिला आरक्षी शकुंतला चौधरी मौजूद रही।