शिकारियों द्वारा लगाए हुए जंजीर में फंसे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पकड़कर जंगल मे छोड़ा
अमिट रेखा
ब्यूरो महराजगंज सुनील पाण्डेय
महराजगंज जिले के सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज अंतर्गत करमहिया गुलरभार के बीच स्थित गंडक पुल के नीचे बेंत की झाड़ी में वृहस्पतिवर की रात को एक तेंदुआ शिकारियों की जंजीर में फंस गया था। तेदुएं को देख स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी वनकर्मियों को दी। डीएफओ के नेतृत्व में मौके पर पहुंची वनकर्मियों की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद तेदुएं को पकड़ने में सफलता पाई। तेंदुए को वनकर्मियों ने निचलौल रेंज परिसर लाया। जहां पर डॉ० योगेश कुमार व संतोष जायसवाल ने तेदुएं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
जिले के निचलौल विकास खंड के मिश्रौलिया गांव टोला गुलरभार के करमहिया में स्थानीय लोगो की नजर ग्राम में स्थित गंडक पुल के नीचे बेंत की झाड़ियों …